ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, मुंह में पटाखा फटने से 2 साल के बच्चे की मौत

खेलते समय बच्चे ने लहसुन (पॉप-पॉप) पटाखा मुंह में रखकर चबा लिया, जिससे पटाखा अंदर ही फट गया और मसूड़े से लगातार खून बहने लगा। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पटाखे से हुए दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम आदित्य की मौत हो गई।


 खेलते समय बच्चे ने लहसुन (पॉप-पॉप) पटाखा मुंह में डालकर चबा लिया। इसी दौरान पटाखा उसके मुंह के अंदर ही फट गया, जिससे मसूड़े में गंभीर चोट आई और लगातार खून बहने लगा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।



घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के बनेया गांव की है। आदित्य के पिता इंद्रजीत मांझी पेशे से किसान हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के मौके पर वह घर के बच्चों के लिए लहसुन वाले पटाखे लेकर आए थे। बच्चे घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान आदित्य पटाखे के एक पैकेट से खेलने लगा और एक पटाखा मुंह में रखकर चबा लिया।


बच्चे की मां गायत्री के मुताबिक, पटाखा मुंह में जाते ही अंदर फट गया। इससे आदित्य के मसूड़े में चोट लगी और खून निकलने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे सीतापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद वे बच्चे को घर ले आए, लेकिन कुछ देर बाद फिर से उसके मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया।


मिशन अस्पताल में डॉक्टरों ने आदित्य को बचाने की पूरी कोशिश की। उसे खून भी चढ़ाया गया, लेकिन मुंह से लगातार खून बहना बंद नहीं हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, पटाखे से निकले पत्थर के टुकड़े से बच्चे के मसूड़े में चोट लगी थी। लगातार खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई।


आखिरकार गुरुवार सुबह इलाज के दौरान आदित्य ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


टैग्स