Bihar Vigilance Action: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ा प्रहार किया है। निगरानी की टीम ने पटना के एडीएम, सप्लाई और पत्नी दानापुर की सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर दबिश दी है। ये दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं। आय से 1 करोड़ 6 लाख ,85 हजार रू अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राजधानी पटना से लेकर बेगूसराय तक निगरानी की टीम ने छापेमारी कर रही है. निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।
निगरानी ब्यूरो की छापेमारी में लाखों रू कैश मिले हैं. जिसकी गिनती की जा रही है. पटना से लेकर लेकर बेगूसराय तक अकूतं सपंत्ति का पचा चला है.जमीन के कई कागजात मिले हैं. साथ ही लाखों मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की रिकवरी हुई है. सबसे खास बात यह की पटना के एडीएम सप्लाई के ठिकानों से महंगी घड़ी की सीरीज मिली है. निगरानी ब्यूरो की कई टीम एडीएम सप्लाई और दानापुर के सब रजिस्ट्रार पत्नी के आवास की तलाशी ले रही है.
दरअसल, पटना के ADM (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर (पटना) की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित का डीएम केस दर्ज किया. इशके बाद निगरानी की टीम पटना से लेकर बेगूसराय के ठिकानों पर तलाशी ली है।





