ब्रेकिंग
नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी

Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी

चंपारण तटबंध के चखनी-खैरटवा में गंडक नदी का बांध तेज जल प्रवाह के कारण टूट गया। बांध टूटने के बाद बाढ़ का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर फैल रहा है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAMPARAN:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है, जहां चंपारण तटबंध के चखनी-खैरटवा के पास गंडक नदी का बांध तेज जल प्रवाह के कारण टूट गया। बांध टूटने के बाद नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर फैल रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से करीब 5.43 लाख क्यूसेक पानी का भारी डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद नदी के तेज प्रवाह के कारण चखनी-खैरटवा में तटबंध टूट गया।


बांध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और पानी के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहे बाढ़ के पानी को लेकर लोग चिंतित हैं।


जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता नेमी शरण ने तटबंध टूटने की पुष्टि की है। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज ही चंपारण ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने गए थे। लेकिन शाम होते-होते चंपारण में गंडक नदी का बांध टूट गया। तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता