ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 28 सितंबर 2026 को DElEd फेस-टू-फेस प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। प्रथम वर्ष में 95.40% और द्वितीय वर्ष में 95.53% अभ्यर्थी सफल हुए।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: डीएलएड (फेस टू फेस) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। 28 सितंबर सोमवार को जारी हुए रिजल्ट की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। परीक्षाफल वेबसाइट https://deledresult.biharboardonline.org पर उपलब्ध है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र (2025-2027) में 32,167 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 30,689 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्णता प्रतिशत 95.40% है।


उन्होंने यह भी बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा में 30,939 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 29,559 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्णता प्रतिशत 95.53% है।


उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना रोल कोड एवं रोल नंबर अंकित कर अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं।

टैग्स