ब्रेकिंग
बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर ले गए लड़की का शव, अस्पताल पहुंचने का ये मंजर देख आप भी हो जाएंगे हैरान✦शिवहर में डरा रही बागमती, खतरे के निशान से 52cm ऊपर बह रही नदी; हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन✦DGP की वर्दी उतारकर अब RTI की कुर्सी पर बैठेंगे विनय कुमार, जानिए कितनी होगी सैलरी और क्या-क्या मिलेंगे अधिकार✦बिहार में इस फोरलेन सड़क के निर्माण को मिली रफ्तार, 330.24 करोड़ से बनेगी 6.8 किमी सड़क, इन इलाकों को होगा बड़ा फायदा✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर ले गए लड़की का शव, अस्पताल पहुंचने का ये मंजर देख आप भी हो जाएंगे हैरान✦शिवहर में डरा रही बागमती, खतरे के निशान से 52cm ऊपर बह रही नदी; हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन✦DGP की वर्दी उतारकर अब RTI की कुर्सी पर बैठेंगे विनय कुमार, जानिए कितनी होगी सैलरी और क्या-क्या मिलेंगे अधिकार✦बिहार में इस फोरलेन सड़क के निर्माण को मिली रफ्तार, 330.24 करोड़ से बनेगी 6.8 किमी सड़क, इन इलाकों को होगा बड़ा फायदा✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी

वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी

Bihar Politics: निशांत कुमार ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने यूपी में NDA की सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कामना जताई।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। वाराणसी पहुंचने पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना की और गंगा आरती में भी शामिल हुए। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद निशांत कुमार ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें काशी की पवित्र धरती पर आने और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। 



उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा की और गंगा आरती में भी शामिल हुए। साथ ही, अपने कुलगुरु बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलने की बात कही। निशांत कुमार ने बाबा विश्वनाथ से बिहार समेत देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।



उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निशांत कुमार ने कहा कि उनकी कामना है कि NDA एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनें और प्रदेश में विकास का क्रम जारी रखें। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में NDA को एक बार फिर जनता का भारी समर्थन मिले और सरकार भारी बहुमत के साथ बने।



बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई घटना होती है, प्रशासन और पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाती है। निशांत कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता