ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी से सच नहीं उगलवा सकता, पांचवे चरण के मतदान से पूर्व लालू ने 5 बातों का किया जिक्र

PATNA: बिहार की पांच संसदीय सीटों हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में कल 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होने जा रहा है। सोमवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी से सच नहीं उगलवा सकता, पांचवे चरण के मतदान से पूर्व लालू ने 5 बातों का किया जिक्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की पांच संसदीय सीटों हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में कल 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होने जा रहा है। सोमवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव से एक दिन पूर्व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करके पीएम मोदी पर हमला बोला है। लालू ने कहा कि पांचवे चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की 𝟓 बातें साफ़ साफ़ समझ चुकी है।


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन पांच बातों की चर्चा की। जिसमें पहली बात यह है कि सच क्या सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी से सच नहीं उगलवा सकता है। वही दूसरी बात जनता से झूठ बोलने में मोदी जी को परम आनंद की अनुभूति होती है। वही लालू ने नरेंद्र मोदी के लिए तीसरी बात यह कही कि जनता के मुद्दों पर बात करने से मोदी जी का कलेजा काँप जाता है। 


चौथी बात देश को गुमराह करने तथा समाज में अफवाह, नफरत एवं भ्रम फैलाने में मोदी जी को मज़ा आता है वही पांचवी बात देश को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की अग्नि में झोंकने से मोदी जी को प्रसन्नता मिलती है। पांचवे चरण के मतदान से पूर्व लालू प्रसाद यादव ने इन पांच बातों का जिक्र किया।

टैग्स