Bihar Vigilance Action: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ने बड़ा प्रहार किया है। निगरानी की टीम ने पटना के एडीएम, सप्लाई और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर दबिश दी है। ये दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राजधानी पटना से लेकर बेगूसराय तक निगरानी की टीम ने छापेमारी की है। निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।
दरअसल, पटना के ADM (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर (पटना) की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने तलाशी ली है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में कोर्ट से सर्च वारंट हासिल करने के बाद निगरानी की टीम ने पटना से लेकर बेगूसराय तक दोनों पति-पत्नी के ठिकानों पर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान, विजिलेंस ब्यूरो को पटना और बेगूसराय में उनके घरों से भारी मात्रा में कैश, गहने और निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं। तलाशी अभी भी जारी है।





