ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

RJD के उपर कब्जा जमा रहे BJP-RSS के लोग, तेजस्वी के उपर JDU के नेताओं को भी शामिल करने का आरोप

PATNA :राबड़ी आवास पर आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी है। तेजस्वी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक से ऐन पहले राबड़ी आवास के गेट पर जमकर हंगामा क्या हु

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :राबड़ी आवास पर आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी है। तेजस्वी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।  बैठक से ऐन पहले राबड़ी आवास के गेट पर जमकर हंगामा क्या हुआ पार्टी की पोल खुलती नजर आयी। जैसा कि कयास लग रहे थे कि आनन-फानन में पदाधिकारियों को फोन करने बैठक में बुलाया गया है। गेट पर हंगामा कर रहे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में बीजेपी-आरएसएस और जेडीयू से आए लोगों को तरजीह दी जा रही है जबकि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई गई आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के ठीक पहले जमकर बवाल देखने को मिला। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट सार्वजनिक तौर पर आरजेडी ने जारी नहीं की थी और आज की बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं को फोन करके बुलाया गया था। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में शामिल पुराने नेता जगह नहीं पाने के बाद भड़क गए। राबड़ी आवास के बाहर जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली।


हंगामा कर रहे नेताओं ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि हम पार्टी की पिछले तीस सालों से सेवा कर रहे है लेकिन अब हमारी पार्टी के अंदर अनदेखी की जा रही है, तेजस्वी यादव मनमानी कर रहे हैं लालू राज में ऐसा नहीं होता था। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि पार्टी के अंदर बीजेपी-आरएसएस और जेडीयू से आए लोगों को डायरेक्ट इंट्री मिल रही है। उन्होनें कहा कि किसी भी कीमत पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।


इस पूरे मसले पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता शिवचंद्र राम ने सफाई देते हुए कहा कि कही कोई हंगामा नहीं हो रहा है। लालू यादव के सामाजिक न्याय पर पूरी पार्टी को भरोसा है और सभी तेजस्वी य़ादव के कुशल नेतृत्व में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि कुछ लोग छूट जरूर गये हैं लेकिन मीटिंग के बाद उन्हें भी जगह मिलेगी। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता