ब्रेकिंग
RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला

RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?

बिहार में चना दाल गबन और कथित वित्तीय अनियमितता मामले में RJD MLC सुनील सिंह से ED ने करीब 8 घंटे पूछताछ की। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्य अधिकारियों के सामने रख दिए हैं।

बिहार न्यूज
सारे साक्ष्य अधिकारियों को सौंपे- सुनील सिंह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के विधान पार्षद सुनील सिंह से ईडी ने 8 घंटे तक पूछताछ की। चना दाल गबन और कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने पूछताछ के लिए दफ्तर में बुलाया था। पूछताछ के बाद जब सुनील सिंह ईडी दफ्तर से बाहर निकले तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बोले कि जो भी साक्ष्य है, उसे मैंने ईडी के पदाधिकारियों के समक्ष रखा है। 


लगातार दो समन के बावजूद पेश नहीं होने के बाद तीसरे समन पर सुनील सिंह अपने वकील के साथ ED के दफ्तर पहुंचे। जहां उनसे करीब 50 से 60 लाख रुपये की कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की गई। 8 घंटे की पूछताछ के बाद जब सुनील सिंह ईडी दफ्तर से बाहर निकले तब मीडिया ने उन्हें घेर लिया और सवाल करने लगे। सुनील सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गर्दनीबाग थाने में हमारे खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करायी गई थी। बिस्कोमान का एक साधारण स्टाफ ने अपनी पत्नी से मेरे खिलाफ और मेरी पत्नी और बेटे के विरुद्ध केस दर्ज किया था और इसी संदर्भ में ईडी वाले पूछताछ के लिए मुझे दफ्तर में बुलाए थे। 


सुनील सिंह ने कहा कि जो भी साक्ष्य है, उसे मैंने ईडी के पदाधिकारियों के समक्ष रखा है। वही दाल घोटाला के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग कहते हैं कि दाल घोटाला, दाल घोटाला..यह दाल घोटाला क्या होता है? दाल से मकान बनता है क्या? दाल खाने के उपयोग में आता है, क्या होता है दाल घोटाला आप मीडिया वाले ही बता दें। उन्होंने आगे कहा कि यदि 12 घंटे भी कोई अगर बैठाएगा तो इसका मतलब क्या होता है कि हम परेशान है?


बिस्कोमान अध्यक्ष रहते हुए दाल सप्लाई के नाम पर वसूली का आरोप

पूरा मामला बिस्कोमान से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपों के मुताबिक, रियायती दर पर भारत चना दाल उपलब्ध कराने का भरोसा देकर लोगों से पैसे लिए गए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि भुगतान के बावजूद उन्हें दाल नहीं मिली। इसके बाद इस मामले में पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कथित वित्तीय लेन-देन और दाल की आपूर्ति से जुड़े कई पहलुओं को खंगाला गया। मामला केवल पैसे लेने और सामान नहीं देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितता के आरोप भी सामने आए। सितंबर 2026 में इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद जांच ने नया मोड़ लिया। इसी आधार पर अब ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।


परिवार के सदस्यों के नाम भी जांच के दायरे में

इस मामले में सुनील सिंह के परिवार के कुछ सदस्यों के नाम भी जांच और आरोपों के दायरे में सामने आए हैं। उनकी पत्नी वंदना सिंह पर भी दाल की आपूर्ति के नाम पर लोगों से पैसे लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों को जांच और न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही देखा जाना चाहिए।


वहीं, उनके बेटे यशस्वी सिंह का नाम भी एक अलग सहकारी समिति से जुड़े मामले में सामने आया है। आरोप है कि 'सारण फल-सब्जी कृषक स्वावलंबी सेवा समिति लिमिटेड' से जुड़े प्रकरण में करीब 3.71 लाख रुपये लिए गए, लेकिन संबंधित व्यक्ति को माल की आपूर्ति नहीं की गई। जांच एजेंसियां इन सभी पहलुओं को जोड़कर यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि कथित वित्तीय अनियमितताओं का दायरा कितना बड़ा है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है।