ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

NSMCH बिहटा में एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक का आयोजन, ‘One Health, One Action’ थीम पर निकली जागरूकता रैली

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा में एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक के तहत ‘One Health, One Action’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Patna News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा में एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक के अवसर पर इस वर्ष की थीम “One Health, One Action” के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 





प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी एवं प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित के मार्गदर्शन में माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।





इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। इसके साथ ही AMR Awareness Walkathon भी निकाला गया, जिसमें कॉलेज के गेट से लेकर नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) तक विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों एवं अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।





इन सभी गतिविधियों के माध्यम से इंटरप्रोफेशनल प्रतिभागियों एवं आम लोगों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के बढ़ते खतरे तथा एंटीबायोटिक्स के विवेकपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एंटीबायोटिक के दुरुपयोग को रोकना और AMR के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जागरूकता बढ़ाना था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता