ब्रेकिंग
विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा

विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द

बिहार विधान परिषद सचिवालय ने 50 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी है।

बिहार न्यूज
सभी अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार विधान परिषद सचिवालय से बड़ी खबर सामने आई है। निजी सहायक और डाटा ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत स्टेनोग्राफर और आप्त सचिव संवर्ग में निजी सहायक के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती होनी थी। इसके लिए अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल घोषित किए गए सभी सात अभ्यर्थियों को अब अयोग्य घोषित कर दिया गया है।


दरअसल, बिहार विधान परिषद सचिवालय की ओर से 26 नवंबर 2025 को निजी सहायक के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल घोषित सात अभ्यर्थियों की हिंदी आशुलेखन (शॉर्टहैंड) की व्यावहारिक दक्षता की जांच कराई गई। यह जांच 4 नवंबर और 18 नवंबर 2026 को विषय विशेषज्ञों के तीन सदस्यीय पैनल के माध्यम से कराई गई। जांच में सभी सात अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने सभी सात अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने का फैसला लिया है। अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों में सुगंधा सिंह, अमन कुमार, नमन राज, अंजली कुमारी आनंद, सुमित राज, गुड़िया कुमारी और शिवम भारती शामिल हैं।


इस संबंध में बिहार विधान परिषद के उप सचिव नवीन कुमार मिश्र की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी उनके आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल के माध्यम से भी भेजी जाएगी। इस तरह निजी सहायक के सातों पदों पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह रद्द कर दी गई है। 


वही डाटा इंट्री ऑपरेटर के रिक्त-35 (पैंतीस) पदों पर नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया में स्वच्छता एवं निष्पक्षता की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित किए गए कुल 33 (तैंतीस) अभ्यर्थियों की टंकण दक्षता (हिन्दी एवं अंग्रेजी) की व्यावहारिक दक्षता की जांच विषय विशेषज्ञों के त्रिसदस्यीय पैनल द्वारा सीसीटीवी (हाई रेशोल्यूशन कैमरा) की निगरानी एवं दण्डाधिकारी की उपस्थिति में दिनांक 18.11.2026 को मुख्य भवन में दो पालियों में इस शर्त के साथ आयोजित किया गया कि वर्णित सभी अभ्यर्थियों के लिए इस जांच में शामिल होना अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी इस जांच में शामिल नहीं होंगे उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा।

विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द

विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द

विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द

विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द