ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार

मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र स्थित NH-27 के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया। रेस्टोरेंट मालिक की हत्या और मैनेजर के अपहरण की कोशिश की गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सकरी थाना क्षेत्र के नवादा स्थित मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने धारदार हथियारों से जमकर उत्पात मचाया। बदमाश रेस्टोरेंट मालिक की हत्या करने की नीयत से उसकी तलाश कर रहे थे। इतना ही नहीं, मैनेजर के अपहरण का भी प्रयास किया गया। पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


घटना बीते 19 नवंबर 2026 , मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे की है। इसको लेकर सकरी थाना में कांड संख्या 297 26 दर्ज किया गया । वहीं वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सकरी थानाध्यक्ष और आसपास के थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंडौल थाना के बोटरी गांव से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें पंडौल थाना क्षेत्र के वो गांव के राहुल कुमार यादव और राजा यादव शामिल है इसकी जानकारी देते हुए  एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 


वहीं, पीड़ित पक्ष के अनुसार इस घटना में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इधर, मनीगाछी के पूर्व विधायक ललित यादव भी रेस्टोरेंट पहुंचकर पीड़ित से मिले और घटना की जानकारी ली। 


उन्होंने स्थानीय पुलिस की लापरवाही बताया और कहा कि बीते 23 अक्टूबर 2026 को भी वारदात को अंजाम दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । वहीं  एसएसपी के प्रयासों की सराहना की, लेकिन साथ ही बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे महाजंगलराज और कुशासन करार दिया।

कुमार गौरव की रिपोर्ट