ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में 5 लाख लोगों के भोजन की तैयारी की जा रही है। बिहार और यूपी के बेस्ट हलवाई और 70 कारीगर बुलाए गए हैं। नीरज हलवाई को भी खाना बनाने के लिए बुलाया गया है। ट्रक से चीनी,सिलेंडर व खाद्य सामग्रियां मंगाई जा रही है..

बिहार न्यूज
मेहमानों को घर से लाने और पहुंचाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:25 नवम्बर को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी है। इस शाही शादी की तैयारी जोरो पर है। शुक्रवार को तिलकोत्सव है, इस दिन नदमा से बिहटा के लिए लोग रवाना होंगे। तिलक की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उधर 25 नवम्बर की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस शादी में 4 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिनके लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाएंगे। खाना बनाने के लिए बिहार के हर कोने से जो बेस्ट हलवाई हैं, उनको खाना और मिठाईयां बनाने के लिए बुलाया गया। नीरज हलवाई को भी बुलाया गया है।


नदमा में हलवाई की 6 टीमें शामिल हैं, खाना बनाने के लिए नीरज हलवाई को भी बुलाया गया है। यूपी के टीम को भी मिठाई और नमकीन बनाने के लिए बुलाया गया है। वही 70 कारीगर को भी बुलाया गया है। इससे पहले पंडाल में बने स्टोर में ट्रक से खाद्य सामग्रियां मंगवाई जा ही है। बुधवार को एक ट्रक बड़ा वाला 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर मंगाया गया है। एक ट्रक सिलेंडर आज गुरुवार को आ जाएगा। सरसों तेल, रिफाइन और चीनी भी ट्रक से भरकर मंगाया गया है। 16 चक्का ट्रक से इसे मंगवाया गया है। 


खाना बनाने की तैयारी की जा रही है। खाद्य सामग्रियों को पंडाल के अंदर रखा जा रहा है। अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाना बनवाने का जिम्मा जिन्हें सौंपा गया है। उनका कहना है कि 5 लाख लोगों के लिए यहां खाना बनेगा। 16 चक्का ट्रक से चीनी लाया गया है। रिफाइंड और तेल भी लाया जा रहा है। मनोज सिंह ने बताया कि सबसे पहले एक ट्रक चीनी लाया गया है, अभी 6 ट्रक चीनी और आएगा। वही घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले को जो थार गाड़ी दिया जाएगा वो अभी बाढ़ में खड़ा है, उसे भी जल्द लदमा लाया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि शादी की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस शादी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस तरह का फंक्शन बहुत कम लोग करते हैं। 5 लाख लोगों का टारगेट है, हलवाई को 5 लाख लोगों का खाना बनाने के लिए कहा गया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इससे ज्यादा लोग अनंत सिंह की बेटी के शादी में शामिल होंगे। 10 से 20 किलोमीटर दूर जितने भी गांव हैं, आसपास में जितने भी कस्बे  हैं।


 एक-एक गांव और कस्बा से लोग अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे। लोगों को उनके घर से शादी में शामिल होने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गयी है। शादी में शामिल होने और भोजन करने के बाद सभी को वापस उनके घर गाड़ियों से पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा शादी भारत में अभी तक नहीं हुआ है।