ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन

Pushpam Priya: बिहार चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार हैं पुष्पम प्रिया, जानिये किसे देंगी समर्थन?

Pushpam Priya: पुष्पम प्रिया ने कहा कि वह बिहार में बदलाव लाना चाहती हैं, इसी मकसद से साल 2020 में पार्टी का गठन किया। आपको बता दें कि 2020 में पुष्पम प्रिया ने किसी दल से गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया था।

Pushpam Priya
बिहार चुनाव में गठबंधन के लिए तैयार हैं पुष्पम प्रिया, जानिये किसे देंगी समर्थन?
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pushpam Priya: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सभी पॉलिटिकल पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। सभी दल बिहार में बदलाव की बात कर रहे हैं। अन्य दलों की तरह पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी भी बिहार में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है। 


प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं साथ ही लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रही हैं। कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी कैसे करनी है, इसके टिप्स भी दे रहीं हैं। चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को पुष्पम प्रिया सीतामढ़ी पहुंची। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की और अपनी चुनावी रणनीति के बारे में बताया।


पुष्पम प्रिया ने बताया कि वह बिहार में बदलाव लाना चाहती हैं, इसी मकसद से वर्ष 2020 में पार्टी का गठन किया। विधानसभा चुनाव भी लड़ी थीं। उन्होंने कहा कि अब पुरानी राजनीति के बदौलत बिहार में बदलाव संभव नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैसे तो विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। 2020 में किसी दल से गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब उस निर्णय में थोड़ा बदलाव कर अब गठबंधन करने पर विचार कर रही हैं। वह उसी दल से हाथ मिलाएगी, जिसके पास बिहार की दशा और दिशा बदलने का कोई प्लान होगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता