ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

Bihar Politics: सुबह -सुबह डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पहुंचे CM नीतीश कुमार, बिहार के लोगों को दिया ख़ास सियासी संदेश

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे. भाजपा और जदयू के कई दिग्गज यहां मौजूद रहे. देखिए वीडियो...

Bihar Politics:
दही-चूड़ा भोज
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics : पटना के सियासी गलियारे में दही-चूड़ा भोज शुरू हो चुका है। इसबार सबसे पहले मेजबानी की बारी बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की रही और इस भोज में सबसे खास मेहमान बनकर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। इसके अलावा इस भोज में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। 


दरअसल, इस दही- चुडा पिछले दिनों बिहार में शुरू हुई सियासी अटकलों के बीच जदयू और भाजपा नेताओं के इस जुटान ने कई संदेश भी दिए हैं। वहीं भाजपा के तरफ से चूड़ा दही भोज को लेकर पार्टी कार्यालय और कई स्थानों पर पोस्टर लगाया गया है। 14 जनवरी को बीजेपी का चूड़ा दही भोज होगा।  जिसमें एनडीए के सभी घटक दल के नेताओं को बुलाया गया है। बीजेपी की ओर से पार्टी कार्यालय और विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मंत्रियों के आवास के बाहर भी पोस्टर लगाया गया है। हालांकि, यह भोज भाजपा के नेता देंगे न कि पार्टी के तरफ से आधिकारिक रूप से भोज दिया जा रहा है। 


वहीं, जदयू के तरफ से रत्नेश सदा जो मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री हैं, उनके आवास पर 14 जनवरी को ही चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया है। ऐसे तो जदयू के तरफ से हमेशा वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर भोज होता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से वशिष्ठ नारायण सिंह स्वस्थ नहीं है। इसलिए पिछले साल भी मंत्री रत्नेश सदा के आवास पर ही चूड़ा दही का भोज हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के कई नेता शामिल हुए थे।