ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी

महाशिवरात्रि के मौके पर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर में भव्य शिव बारात रविवार को निकलेगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया हैं। शहर के तमाम मंदिर और चौक-चौराहे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई

बिहार न्यूज
श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार के 'बाबा धाम' के रूप में विख्यात मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक बाबा गरीब नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के विवाह उत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने इस विशाल आयोजन के लिए कमर कस ली है।


मटकोर की रस्म के साथ शुरू हुआ उत्सव

महाशिवरात्रि के पूर्व शनिवार को मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 'पूजा मटकोर' का विधि-विधान संपन्न हुआ। हिंदू धर्म में विवाह से पूर्व होने वाली इस महत्वपूर्ण रस्म के दौरान मंदिर प्रांगण भक्तिमय गीतों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर विशेष भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवाइत परिवार और पुरोहितों की देखरेख में शादी के लिए विशेष मिष्ठान और पकवान तैयार किए गए, जो इस उत्सव की प्राचीन परंपराओं को जीवंत करते हैं।


शहर में निकलेगी भव्य शिव बारात

रविवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा गरीब नाथ धाम से एक विशाल और भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। यह झांकी शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरेगी। बारात में देवी-देवताओं के स्वरूपों के साथ-साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों और झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, इसीलिए भक्त हर वर्ष इस दिन को 'विवाह उत्सव' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। बारात भ्रमण के बाद पुनः बाबा के दरबार पहुंचेगी, जहां देर रात तक विवाह की धार्मिक रस्में पूरी की जाएंगी।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शिव बारात की भव्यता को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बारात के मार्ग पर सीसीटीव कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रशासनिक टीम और मंदिर के सेवाइत परिवार के सदस्य आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटे हैं।


भक्तों में भारी उत्साह

बाबा गरीब नाथ के प्रति उत्तर बिहार के लोगों की अटूट आस्था है। भक्तों का मानना है कि महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारियों ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है और भक्तों की सुविधा के लिए विशेष बैरिकेडिंग और जलाभिषेक की भी व्यवस्था की गई है, पूरा मुजफ्फरपुर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से सराबोर है।महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारीमहाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारीमहाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारीमहाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारीमहाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारीमहाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारीमहाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारीमहाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता