ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र से जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल झामु कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। वह 27 लाख की लूट, पॉक्सो एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी के कई मामलों में वांटेड था।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अहियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल शातिर बदमाश झामु कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। राजा पर पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट समेत हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) और पॉक्सो एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।


गुप्त सूचना पर मुरादपुर दुल्ला में छापेमारी

शनिवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान इस गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अहियापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी चोरी के मोबाइल के साथ मुरादपुर दुल्ला इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें घेराबंदी कर राजा को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।


अपराध का लंबा इतिहास: विधायक के पंप से लूटे थे 27 लाख

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार झामु कुमार उर्फ राजा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और लंबा है। वह जिले के सबसे सक्रिय और खतरनाक अपराधियों में गिना जाता था। सबसे प्रमुख मामला पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप पर हुई 27 लाख रुपये की बड़ी लूट का है, जिसमें वह मुख्य आरोपी था। इसके अलावा, उस पर नाबालिगों के खिलाफ अपराध (पॉक्सो एक्ट) और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार (NDPS) के तहत भी संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और पिछले लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।


गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

सिटी एसपी ने बताया कि राजा की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े पुराने मामलों की फाइलों को दोबारा खंगाल रही है। उन्होंने कहा, "पूछताछ में राजा के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि लूट के अन्य मामलों और गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।" फिलहाल पुलिस राजा के सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता