ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम

पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच संभालने के बाद सीबीआई की टीम शंभू हॉस्टल पहुंची। टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

बिहार न्यूज
सीबीआई की जांच शुरू
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने एक नया अपडेट सामने आया है। केस को हैंड ओवर लेने के बाद मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम आज शनिवार को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्ना चक स्थित शंभू हॉस्टल पहुंची। जहां पहुंचकर सीबीआई की टीम ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद थी। महिला पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया था। सीबीआई की टीम शंभू हॉस्टल के बाहर और अंदर की तस्वीर कैमरे में कैप्चर करती नजर आई। इस दौरान पुलिस की गाड़ी और जवानों को देख लोगों की भीड़ भी मौके पर उमड़ गयी। लोग जानना चाह रहे थे कि क्या कुछ हो रहा है। लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक दिखे कि नीट मामले में क्या अपडेट निकलकर सामने आया है। सीबीआई किस तरह से जांच कर रही है।  


बता दें कि जहानाबाद की रहने वाली एक नीट छात्रा की पटना में संदिग्ध मौत हो गयी थी। वो इसी शंभू हॉस्टल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। इस मामले का खुलासा करने के लिए बिहार पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था लेकिन पुलिस की जांच पर मृतका के परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा था। वो लगातार सवाल उठा रहे थे। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या हुई है और पुलिस इसे सुसाईड बता रही है। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठने लगी थी। 


जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। जिसके बाद इस केस को सीबीआई के हवाले किया गया। सीबीआई ने इसे एक विशेष केस के रूप में दर्ज किया। जिसका नंबर 7S/26 रखा गया। सीबीआई की ओर से केस टेकओवर करने के बाद, इनवेस्टिगेशन प्रोसेस तेज हो गई। बिहार सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी केस के अहम दस्तावेज और साक्ष्य लेकर दिल्ली गये। 


उसके बाद इस केस को हैंडओवर लेते हुए जांच शुरू की गयी। इसी क्रम में सीबीआई की टीम पटना के मुन्नाचक पहुंची। सीबीआई ने जांच वहां से शुरू की जहां से इस घटना की शुरूआत हुई थी। जिस हॉस्टल में रहकर मृतका मेडिकल की तैयारी कर रही थी उसी शंभू हॉस्टल की जांच के लिए सीबीआई की टीम शनिवार को पहुंची। इस दौरान हॉस्टल के बाहर और अंदर की एक-एक तस्वीर कैमरे में कैद की गयी। सीबीआई की टीम इस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच में जुटी है।