1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 14 Feb 2026 06:52:21 PM IST
वैलेंटाइन गिफ्ट में जेट देने का दावा - फ़ोटो सोशल मीडिया
DESK: जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का दावा किया है। वैलेंटाइन डे पर सुकेश ने मंडोली जेल के अंदर से जैकलीन फर्नांडीज को एक 'लव लेटर' लिखा है। इस बार सुकेश ने जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक कस्टमाइज़्ड गल्फस्ट्रीम जेट (हेलीकॉप्टर) तोहफे में दिया है। हालांकि इस दावे पर एक्ट्रेस की ओर से किसी तरह का कोई रियेक्शन नहीं आया है।
सुकेश ने मंडोली जेल से जैकलीन को एक ‘लव लेटर’ लिखा, जिसमें उन्होंने खुद को जैकलीन का “वैलेंटाइन” बताया और कहा कि यह दिन उनके लिए खास है। उन्होंने दावा किया कि जेट गल्फस्ट्रीम है और इसके बाहर और अंदर उनके नाम के अक्षर ‘JF’ अंकित हैं। साथ ही, रजिस्ट्रेशन नंबर भी जैकलीन की जन्मतिथि और महीने से जुड़ा हुआ है।
सुकेश के अनुसार, चूंकि जैकलीन अक्सर काम और शूटिंग के लिए यात्रा करती हैं, यह जेट उनके लिए सुविधा प्रदान करेगा। लेटर में सुकेश ने यह भी कहा कि जेट को इस साल के अपने इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित करेंगे और लागू गिफ्ट टैक्स अदा करेंगे, ताकि यह पूरी तरह कानूनी साबित हो।
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर 2015 से जेल में बंद हैं और उन पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप हैं। उनके इन दावों के बावजूद जैकलीन फर्नांडीज ने इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुकेश ने उन्हें गुमराह करने और धमकाने की कोशिश की। मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
बता दें कि सुकेश 2015 से जेल में बंद है। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी के गंभीर आरोप हैं। ईडी की जांच के दौरान उसका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ जुड़ा। सुकैश ने दावा किया है कि वह जैकलीन को डेट कर रहा था। उसके इन दावों के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।
अब जेल से लिखे गये लेटर में सुकैश ने यह दावा किया कि वह इस जेट को अपने इस साल के इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित करेगा और इस पर लागू सभी गिफ्ट टैक्स अदा करेगा। उसने लिखा कि ऐसा कर वह इस उपहार को “पूरी तरह कानूनी” बना देगा और यह किसी कथित आपराधिक आय से जुड़ा नहीं होगा। अपनी चिट्ठी में उसने जैकलीन को “बोम्मा” कहकर बुलाया है और खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बताया।