ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री Vijay Kumar Sinha ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान में राज्य ने 50% लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि से केंद्र सरकार की ओर से 450 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त प्राप्त होगी।

बिहार न्यूज
43.04 लाख किसानों का पंजीकरण
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राज्य में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पीएम किसान लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत नामांकन का आंकड़ा पार कर लिया। मिशन मोड–3 के तहत 14 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन विभाग ने निर्धारित समय-सीमा से पहले ही शनिवार की सुबह 10 बजे यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया।


ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 85,53,570 पीएम किसान लाभार्थियों के विरुद्ध 43,04,548 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) नामांकन पूरा हो चुका है, जो 50.3 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। इस उपलब्धि के साथ ही राज्य को केंद्र सरकार से दूसरी किस्त के रूप में 450 करोड़ रुपये प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।


अभियान के तहत जिलों में राजस्व कर्मियों, अंचल अधिकारियों, कृषि अधिकारियों एवं सभी जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से शिविरों का आयोजन कर तेजी से नामांकन कार्य किया गया। कई जिलों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वैशाली ने 102 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवहर, बेगूसराय, कटिहार और बक्सर जैसे जिलों ने भी लक्ष्य के करीब या उससे अधिक प्रगति दर्ज की।


पीएम किसान से लिंक्ड फार्मर रजिस्ट्री के तहत भी 22,51,639 किसानों का नामांकन किया जा चुका है, जो 26.32 प्रतिशत है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब शेष किसानों के नामांकन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। विभाग ने मिशन मोड–3 के अंतर्गत सतत मॉनिटरिंग, दैनिक समीक्षा और क्षेत्रीय स्तर पर कैम्प आधारित रणनीति अपनाई। सुबह 10 बजे ही 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेने से विभागीय तंत्र में उत्साह का माहौल है।


अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, जिला प्रशासन की सक्रियता तथा राजस्व अमले की सतत मेहनत का परिणाम है। आने वाले दिनों में अभियान को और गति देते हुए शेष किसानों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से राज्य के सब्जी किसानों तक पहुँच सके।


उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत 50 प्रतिशत लक्ष्य सुबह 10 बजे ही प्राप्त कर लेना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। मिशन मोड–3 के अंतर्गत तय समय-सीमा से पहले यह उपलब्धि हमारी टीम भावना और किसानों के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि से केंद्र सरकार से 450 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त इंसेंटिव के रूप में प्राप्त होगी, जिससे किसानों के हित में योजनाओं को और गति मिलेगी। इस उपलब्धि के लिए इस काम में लगे हुए सभी अधिकारी और कर्मी बधाई के पात्र हैं। हमारा अगला लक्ष्य स्पष्ट है, शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री। हम रुकेंगे नहीं, बल्कि और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। इससे हमारे सभी किसान केंद्र राज्य की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।