ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मधुबनी के घोघरडीहा थाना में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान शुक्कन महतों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बिहार न्यूज
हार्ट अटैक से मौत के मामलों में बढ़ोतरी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: हार्ट अटैक से मौत का मामला आए दिन देखने को मिल रहा है। ताजा मामला मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाने से जुडा है। जहां तैनात डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान शुक्कन महतों की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।


बताया जाता है कि घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बगराहा मुसहरी निवासी शुक्कन महतों रोजाना की तरह आज सुबह में घोघरडीहा थाने में डायल 112 पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। साथी जवान की माने तो वह चाय पीकर जब आया तब उसे उल्टी हुई तब आनन-फानन में घोघरडीहा पीएचसी ले जाया गया जहां नाजुक हालत को देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । 


घटना की सूचना होमगार्ड के डीएसपी को दी गई। जिसके बाद घोघरडीहा थाने की पुलिस ने मृत जवान के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होमगार्ड के डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि जवान की मौत हृदय गति रुक जाने से होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रह है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी। सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


गौरतलब है कि देश में हार्ट अटैक से मौत के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, विशेषकर युवाओं में हार्ट अटैक के ज्यादात्तर मामले देखने को मिल रहा है। हर साल करीब 7 लाख भारतीय इससे जान गंवाते हैं। इसका प्रमुख कारण खराब जीवनशैली, तनाव, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर, अनियंत्रित शुगर, और कोरोना के बाद जटिल प्रभाव हैं। आधे से अधिक मामले अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो जाते हैं।  

टैग्स