ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar Road Project: सुपौल से बांका तक 225 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का प्रस्ताव है. सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल के जरिए देवघर और काठमांडू तक बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजना है, जिससे श्रावणी मेला व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Project: बिहार सरकार सुपौल से बांका तक लगभग 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने जा रही है। करीब 8000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हाई-स्पीड मार्ग सुल्तानगंज-अगुवानी घाट फोरलेन पुल को जोड़ते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू तक संपर्क मजबूत करेगा।


विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए तैयार इस परियोजना से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगी। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ मंदिर से गंगाजल लेकर लाखों कांवरिये बैद्यनाथ धाम तक पदयात्रा करते हैं। प्रस्तावित कॉरिडोर बनने से इस यात्रा को आधुनिक सड़क सुविधा का सहारा मिलेगा। 


आगे यह मार्ग नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर से भी कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। यह कॉरिडोर सुपौल के भीमनगर से बांका के चानन तक सुल्तानगंज, अगुवानी घाट, पसराहा, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल होते हुए गुजरेगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन को भी गति मिलेगी।


मधेपुरा का सिंहेश्वर स्थान मंदिर भी इस धार्मिक गलियारे से सीधे लाभान्वित होगा। बेहतर सड़क संपर्क से श्रावणी मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन आसान होगा और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इसके अलावा बांका क्षेत्र के ओढ़नी डेम, चानन डेम और हनुमाना डेम जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह परियोजना श्रावणी मेला की भव्यता को नई ऊंचाई देने के साथ धार्मिक पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता