ब्रेकिंग
नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को गले लगाया, अयोध्या से जनकपुर जाने वाली पहली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन ✦दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा✦नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को गले लगाया, अयोध्या से जनकपुर जाने वाली पहली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन ✦दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा

बिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Bihar Politics: बिहार एनडीए बैठक में विकास, जनकल्याण योजनाओं और संगठन-सरकार समन्वय पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करने की घोषणा की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित 'नेक संवाद' में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, बिहार के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए नेताओं एवं जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। बिहार के विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष कम से कम तीन माह के अंतराल पर मिलकर समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः सत्ता परिवर्तन के साथ पूरी प्रशासनिक व्यवस्था बदल जाती है, लेकिन नीतीश कुमार के उदार नेतृत्व के कारण बिहार में विकास की निरंतरता बनी रही और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंची है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक माह जनकल्याण के लिए पाँच विशेष कार्य दिवस निर्धारित किए हैं। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित किया गया है। यदि किसी आवेदक की समस्या का समाधान संतोषजनक नहीं होता है, तो उसका निपटारा प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री स्तर पर आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में किया जाएगा। 



सीएम ने कहा कि आम नागरिकों को त्वरित राहत और न्याय उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी०बी०टी०) के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाती है। राज्य के समग्र ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय से पेंशन राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये की गई है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार योजनाएं, घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली तथा सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि में बढ़ोत्तरी के कारण राज्य पर लगभग 9,000 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आया है, जिसे सरकार जनहित में वहन कर रही है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना से करोड़ों परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गांव-गांव बिजली पहुंचाने के संकल्प को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घर-घर बिजली पहुंचाकर साकार किया है। अब राज्य सरकार प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रथम चरण में 2.5 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया है। 



बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार से आवश्यक विमर्श हो चुका है। एनडीए के सभी नेता एवं कार्यकर्ता पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड के लिए आवेदन कराने में सहयोग करें। मैं स्वयं 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करूंगा तथा वहीं रात्रि विश्राम भी करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मार्च माह से पूर्व पी०पी०पी० मोड पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 20 सूत्री समिति एवं नागरिक परिषद की बैठकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार जिला स्तर पर समिति के गठन पर भी विचार किया जाएगा।



बैठक को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष तथा सात विभिन्न जिलों के एनडीए के जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता