ब्रेकिंग
नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को गले लगाया, अयोध्या से जनकपुर जाने वाली पहली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन ✦दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा✦नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र✦Sitamarhi Liquor Case : बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! डायल 112 की गाड़ी में मिली शराब, बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े लोग; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को गले लगाया, अयोध्या से जनकपुर जाने वाली पहली ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन ✦दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा

नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र

Bihar Nal Jal Yojana: बिहार में हर घर नल का जल योजना को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। अब गांव-गांव जाकर योजना की वास्तविक स्थिति की जांच होगी और संबंधित अधिकारियों को प्रमाणपत्र भी देना होगा। आखिर जांच में किन बातों पर रहेगा फोकस..

नल-जल योजना में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, गांव-गांव होगी जांच, अधिकारियों को देना होगा प्रमाणपत्र
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Nal Jal Yojana: बिहार में हर घर नल का जल योजना को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. अब सिर्फ कागजों पर योजना के सफल संचालन का दावा करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रखंड से लेकर पंचायत और गांव स्तर तक इसकी वास्तविक स्थिति की जांच करानी होगी. जांच के बाद संबंधित अधिकारियों को प्रमाणपत्र भी देना होगा. इसमें लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है.


विभाग ने योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रमाणीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके तहत इंजीनियरों को हर घर जल की स्थिति का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है. जांच में यह देखा जाएगा कि संबंधित गांव और पंचायत में नल-जल योजना की स्थिति क्या है और लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं.


जल जीवन मिशन पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर की रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसके आधार पर प्रमाणपत्र जारी होगा और पूरी जानकारी केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी.


विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रमाणीकरण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा. इंजीनियरों को वास्तविक स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसका मकसद योजना के कागजी दावों और धरातल पर उसकी वास्तविक स्थिति के बीच अंतर को सामने लाना है.