ब्रेकिंग
यूपी से प्रेमी के प्यार में बिहार पहुंची युवती, जब प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार तो उठा लिया खौफनाक कदम✦बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से छठी तक पढ़ाई जाएगी मैथिली, CM का बड़ा ऐलान; जानिए नई शिक्षा नीति में क्या बदलेगा✦बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि✦Motihari Hooch Tragedy : बिहार में जहरीली शराब से 22 मौतों का हिसाब! 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी दोषी; अब मिलेगी कितनी सजा?✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦यूपी से प्रेमी के प्यार में बिहार पहुंची युवती, जब प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार तो उठा लिया खौफनाक कदम✦बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से छठी तक पढ़ाई जाएगी मैथिली, CM का बड़ा ऐलान; जानिए नई शिक्षा नीति में क्या बदलेगा✦बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि✦Motihari Hooch Tragedy : बिहार में जहरीली शराब से 22 मौतों का हिसाब! 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी दोषी; अब मिलेगी कितनी सजा?✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक

यूपी से प्रेमी के प्यार में बिहार पहुंची युवती, जब प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार तो उठा लिया खौफनाक कदम

Bihar Love Affair Case: उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर पहुंची 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में प्रेमी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। आखिर प्रेमी के घर पहुंचने के बाद ऐसा क्या हुआ...

यूपी से प्रेमी के प्यार में बिहार पहुंची युवती, जब प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार तो उठा लिया खौफनाक कदम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Love Affair Case: उत्तर प्रदेश से अपने प्रेमी के पास मुजफ्फरपुर पहुंची 26 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि प्रेमी और उसके परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद युवती ने जहर खा लिया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी थी.


मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के लहरौली बाजार निवासी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है. वह गोरखपुर की एक निजी कंपनी में काम करती थी. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले वह घर से यह कहकर निकली थी कि उसके कमरे में चोरी हो गई है और वह काम वाली जगह जा रही है. लेकिन वह गोरखपुर जाने के बजाय सीधे मुजफ्फरपुर पहुंच गई.


शनिवार को मुजफ्फरपुर के चक्कर चौक के पास युवती सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया, जिसमें युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के घर पहुंची थी, लेकिन प्रेमी और उसके परिवार के लोगों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया.


युवती का आरोप था कि प्रेमी और उसके परिजनों ने उसे जहर खाकर मर जाने तक के लिए कह दिया. इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.