ब्रेकिंग
Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦घर में बेटी की शादी की शहनाई, उधर कोर्ट में सरेंडर की तारीख तय; अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- पहले बेटी की शादी...✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦घर में बेटी की शादी की शहनाई, उधर कोर्ट में सरेंडर की तारीख तय; अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- पहले बेटी की शादी...✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦पटना के PMCH में 8 साल का इंतजार खत्म! जनवरी 2027 से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 6 गंभीर बीमारियों का होगा इलाज

Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक

बिहार के अररिया में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई-रिक्शा को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar News : बिहार के अररिया में सोमवार की सुबह स्कूल जाने निकले बच्चों के लिए सफर अचानक खौफनाक हादसे में बदल गया। रोज की तरह बच्चे ई-रिक्शा पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें सवार बच्चे इधर-उधर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक बच्चे का हाथ कटकर कार के अगले हिस्से में फंस गया। वहीं, कई बच्चे ई-रिक्शा के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर पावर हाउस के पास हुआ। ई-रिक्शा में सवार सभी बच्चे कुर्सीपुर स्थित अल-गजाली इंटरनेशनल स्कूल जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा में करीब 12 बच्चे सवार थे। हादसे में छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि छह अन्य को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, बच्चों की संख्या को लेकर स्कूल प्रबंधन और ई-रिक्शा चालक के बयान में अंतर सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा अपनी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बच्चा ई-रिक्शा के नीचे दब गया था। वहीं, एक अन्य बच्चे का हाथ कटकर कार में फंस जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक मोहम्मद आबिद ने बताया कि टोटो में करीब 12 बच्चे सवार थे। वह अपनी तरफ से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

दो बच्चों की हालत गंभीर, पूर्णिया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया। डॉक्टर निर्मल कुमार मंडल के मुताबिक, अस्पताल में छह घायल बच्चों को लाया गया था। इनमें दो की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। बाकी चार बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम (15) और करीब 10 साल के एक अन्य छात्र की हालत नाजुक बताई गई है। अस्पताल में अबू हमवाद (7), ई-रिक्शा चालक मोहम्मद आबिद (30), जोया परवीन, सानिया फिरदौस और मोहम्मद आबिदुल्लाह समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है।

फोन पर मिली हादसे की खबर, अस्पताल पहुंचे परिजन

हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों के बड़े भाई मोहम्मद साद ने बताया कि सोमवार सुबह उनके छोटे भाई-बहन स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। कुछ देर बाद छोटे भाई उबैदुल्लाह ने फोन कर एक्सीडेंट की जानकारी दी। उसने बताया कि वह खुद ठीक है, लेकिन बहन सानिया को चोट लगी है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और फिर अस्पताल जाकर बच्चों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि अब उनकी बहन की हालत पहले से बेहतर है।

स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बयान में अंतर

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पूछा है कि आखिर एक ई-रिक्शा में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को बैठाकर स्कूल कैसे ले जाया जा रहा था? क्या बच्चों को लाने-ले जाने के लिए निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था?

दूसरी ओर, अल-गजाली इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन मोहम्मद शाहजहां ने ई-रिक्शा में 12 बच्चों के सवार होने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि टोटो में केवल छह से सात बच्चे ही थे। उन्होंने हादसे के लिए कार चालक की गलती को जिम्मेदार बताया और कहा कि दुर्घटना में तीन से चार बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत थोड़ी गंभीर है।

स्कूल के रजिस्ट्रेशन की होगी जांच

मामले को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी साहब आलम ने कहा कि निजी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। स्कूल के रजिस्ट्रेशन की जांच कराई जाएगी। यदि किसी तरह की कमी या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इधर, पुलिस ने भी दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर मासूम बच्चों को स्कूल पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी है? ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना और सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना, दोनों ही गंभीर चिंता के विषय हैं। अब देखना होगा कि जांच में हादसे की असली वजह क्या सामने आती है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है।