ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से छठी तक पढ़ाई जाएगी मैथिली, CM का बड़ा ऐलान; जानिए नई शिक्षा नीति में क्या बदलेगा✦बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि✦Motihari Hooch Tragedy : बिहार में जहरीली शराब से 22 मौतों का हिसाब! 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी दोषी; अब मिलेगी कितनी सजा?✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦घर में बेटी की शादी की शहनाई, उधर कोर्ट में सरेंडर की तारीख तय; अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- पहले बेटी की शादी...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से छठी तक पढ़ाई जाएगी मैथिली, CM का बड़ा ऐलान; जानिए नई शिक्षा नीति में क्या बदलेगा✦बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि✦Motihari Hooch Tragedy : बिहार में जहरीली शराब से 22 मौतों का हिसाब! 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी दोषी; अब मिलेगी कितनी सजा?✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦घर में बेटी की शादी की शहनाई, उधर कोर्ट में सरेंडर की तारीख तय; अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- पहले बेटी की शादी...

बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि

Bihar Supplementary Budget: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार करीब 20 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से कई अहम विभागों को अतिरिक्त राशि मिलने की उम्मीद है। आखिर किन क्षेत्रों पर सरकार का रहेगा सबसे ज्यादा...

बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Supplementary Budget: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का करीब 20 हजार करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है. इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े विभागों को बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है. इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. विभिन्न विभागों से अतिरिक्त राशि की मांग को लेकर प्रस्ताव भी मिलने लगे हैं.


बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2026 तक चलेगा. कुल पांच दिनों के इस सत्र में विधानसभा और विधान परिषद की पांच-पांच बैठकें निर्धारित की गई हैं. सत्र के पहले ही दिन सरकार सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी.


इस बजट के माध्यम से सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराएगी. खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों को अधिक आवंटन मिलने की संभावना है. इसके अलावा आधारभूत संरचना के निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं को भी गति देने की तैयारी है.


विभागों से मांगे गए अतिरिक्त राशि के प्रस्ताव

द्वितीय अनुपूरक बजट को लेकर विभिन्न विभागों ने अपनी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के माध्यम से सभी प्रस्तावों को एक साथ संकलित कर वित्त विभाग को भेजा जाएगा.


वित्त विभाग को समेकित प्रस्ताव मिलने के बाद बजट से संबंधित दस्तावेजों को छपाई के लिए कोलकाता स्थित प्रेस भेजा जाएगा. इसके बाद सदन में बजट पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


3 दिसंबर को बजट पर होगी चर्चा

विधानमंडल के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है. 30 नवंबर को सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी. इसके बाद 1 और 2 दिसंबर को राजकीय विधेयकों और अन्य राजकीय कार्यों का निपटारा किया जाएगा.


3 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर सदन में चर्चा होगी. चर्चा पूरी होने के बाद विनियोग विधेयक सदन में लाया जाएगा. वहीं, सत्र के अंतिम दिन 4 दिसंबर को गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे.


द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी में शामिल किसी भी मांग पर कटौती प्रस्ताव की सूचना देने के लिए 30 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. इसके लिए सदस्यों को तय समय सीमा के भीतर अपनी सूचना देनी होगी.


करीब 20 हजार करोड़ रुपये के इस अनुपूरक बजट से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है. अब सभी विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर अंतिम बजट को आकार दिया जाएगा.