ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मुकेश सहनी ने PM मोदी को दी चुनौती : कहा- यदि 56 इंच का सीना है, तो 2014 में दिए गए भाषण को फिर बोलकर दिखाएं

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी केवल झूठ बोलते है। उन्होंने पीएम मोदी

मुकेश सहनी ने PM मोदी को दी चुनौती : कहा- यदि 56 इंच का सीना है, तो 2014 में दिए गए भाषण को फिर बोलकर दिखाएं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी केवल झूठ बोलते है। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह कहते है कि उनका सीना 56 इंच का है। सहनी ने चुनौती देते हुए कहा कि वे केवल वर्ष 2014 में दिए अपने भाषण को मंच से बोल दे। उन्हें पता चल जाएगा कि उनका सीना 56 इंच का है या 36 इंच का। 


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चम्पारण, सीतामढ़ी एवं वैशाली में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ये रोजगार या महंगाई की नहीं बल्कि हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं। यूपी के सीएम हों या असम के सीएम, वे भी यहां आकर लड़ाने की बात ही करते हैं।


मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि जो नेता धर्म की राजनीति करता हो, उसे हटाने की जरूरत है। ये इसी नाम पर समाज को तोड़ते हैं। इन्हें जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है, जिसने हमें अधिकार दिया है। महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने का है। आज जो सरकार है, वह नहीं चाहती कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिएं। 


उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि हमे ऐसी सरकार चाहिए जो गरीबों को अधिकार दे और गरीबों का कल्याण करे। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक न्याय को मजबूत कर राहुल गांधी और लालू यादव के हाथों को मजबूत करना है।

मुकेश सहनी ने PM मोदी को दी चुनौती : कहा- यदि 56 इंच का सीना है, तो 2014 में दिए गए भाषण को फिर बोलकर दिखाएं


मुकेश सहनी ने PM मोदी को दी चुनौती : कहा- यदि 56 इंच का सीना है, तो 2014 में दिए गए भाषण को फिर बोलकर दिखाएं


मुकेश सहनी ने PM मोदी को दी चुनौती : कहा- यदि 56 इंच का सीना है, तो 2014 में दिए गए भाषण को फिर बोलकर दिखाएं