ब्रेकिंग
MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने तेजस्वी को भेजा इस्तीफा, जगदानंद सिंह ने की पुष्टि

PATNA : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना सरकार को भेज दिया है। सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिं

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने तेजस्वी को भेजा इस्तीफा, जगदानंद सिंह ने की पुष्टि
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना सरकार को भेज दिया है। सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से अपने विभाग के अधिकारियों को चोर कहा या था और खुद को चोरों का सरकार बताया था। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है। जगदानंज सिंह ने कहा है कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।