ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

फिर से जेल जाएंगे सीएम केजरीवाल! सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत : अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने

फिर से जेल जाएंगे सीएम केजरीवाल! सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत : अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य जांच का हवाला देकर अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की अपील की थी। जस्टिस एएस ओक की अध्यक्षता वाली बेंच ने देर से आवेदन दाखिल करने पर भी सवाल उठाए हैं।


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएस ओक की बेंच ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि 17 मई को मुख्य केस पर आदेश सुरक्षित रखा गया है। उस बेंच के एक सदस्य जज पिछले सप्ताह अवकाशकालीन बेंच में थे, तब यह मांग क्यों नहीं रखी गई। अवकाशकालीन बेंच ने केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को सुझाव दिया कि वह चीफ जस्टिस से सुनवाई का अनुरोध करें।


दरअसल, दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया था। इसी बीच केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचार का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत की याचिका दाखिल की थी।


केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विगत 10 मई को शर्तों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री को अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी कि बेल के दौरान केजरीवाल न तो सीएम ऑफिस जाएंगे और न ही किसी तरह के कागजात पर दस्तखत करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें दो जून को हर हाल में सरेंडर करने का आदेश भी दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है।


अब जब केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने वाली है और उन्हें सरेंडर करना है तो उन्होंने स्वास्थ्य जांच का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत से अंतरिम जमानत की अवधि को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की है। अब सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बात केजरीवाल का जेल जाना तय माना जा रहा है।