ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पूर्णिया के बनमनखी में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM प्रमोद कुमार के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। जांच में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रख-रखाव, अभिलेख संधारण और अग्नि सुरक्षा में कई खामियां मिलीं।

बिहार न्यूज
बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं-SDM
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNIA: पूर्णिया के बनमनखी में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित केंद्रीयकृत रसोईघर में एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण और छापेमारी की। स्कूली बच्चों के लिए तैयार किए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।


निरीक्षण के दौरान रसोईघर की व्यवस्था में भोजन की गुणवत्ता से लेकर साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, खाद्य सामग्री के रख-रखाव और अग्नि सुरक्षा तक में खामियां पाई गईं। अचानक हुई जांच के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।


बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं-SDM

एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि पीएम पोषण योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों को पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। इसके लिए सरकार की ओर से भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता और साप्ताहिक मेन्यू तक निर्धारित किया गया है।


उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली केंद्रीयकृत रसोई में किसी भी स्तर पर लापरवाही गंभीर मामला है। बच्चों के निवाले और उनके स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


एसडीएम ने रसोईघर संचालकों और संबंधित कर्मियों को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों का भी पूरी गंभीरता से ध्यान रखना होगा।


गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई-SDM

प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ या भविष्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आई तो संबंधित लोगों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।


औचक निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं ने पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और केंद्रीयकृत रसोईघर की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियांBIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पूर्णिया से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट

टैग्स