ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड

त्योहार से पहले सीतामढ़ी में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। SDM आनंद कुमार के नेतृत्व में मिठाई, केक और बेकरी दुकानों पर छापेमारी कर 80 किलो संदिग्ध पनीर बरामद कर नष्ट कराया गया। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

बिहार न्यूज
जांच के लिए भेजे गये सैंपल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: पर्व-त्योहारों को देखते हुए सीतामढ़ी में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी तानिया सुल्तानिया के निर्देश पर एसडीएम सीतामढ़ी सदर आनंद कुमार के नेतृत्व में शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों, केक दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की गई।


कार्रवाई के दौरान ADSO, फूड सेफ्टी ऑफिसर सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। टीम ने दुकानों में तैयार मिठाई, पनीर, केक और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई, भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की।


निरीक्षण के दौरान करीब 80 किलोग्राम संदिग्ध पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


केक और बेकरी दुकानों की भी हुई जांच

इस अभियान के दौरान मिठाई दुकानों के साथ-साथ केक और बेकरी प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। कुछ दुकानों में स्वच्छता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। संबंधित मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान मिलावटी मिठाई, नकली पनीर अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे खाद्य पदार्थों से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।


एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


प्रशासन का संदेश साफ है—त्योहार की मिठास में मिलावट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेडत्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेडत्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेडत्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेडत्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड

त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता