ब्रेकिंग
TRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानी

नेपाल में किसकी गलती के कारण आई प्राकृतिक आपदा? जीतन राम मांझी ने बताया

गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि तिब्बत में बाढ़ के पानी को रोकने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण नेपाल में हालात बिगड़े और बिहार पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Bihar Politics:
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और बिहार पर मंडरा रहे संभावित खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चीन के कारण नेपाल में बाढ़ आई। 



जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर चीन चाहता तो तिब्बत में बाढ़ के पानी को रोकने की व्यवस्था कर सकता था। ऐसा होने पर नेपाल में बाढ़ की स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती और बिहार को भी संभावित संकट का सामना नहीं करना पड़ता।नेपाल में बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। 



उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की जान जाने के साथ बड़ी संख्या में मकान और संपत्तियां नष्ट हुई हैं। नेपाल से छोड़ा गया पानी बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल बिहार में स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितनी आशंका जताई जा रही थी।



केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब चीन तिब्बत को अपना हिस्सा मानता है, तो वहां बाढ़ के पानी को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने बिहार सरकार की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बिहारवासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता