ब्रेकिंग
बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कल कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनीबिहार को जल्द मिलेगी नई सौगात: अंतिम चरण में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य, आ गई उद्घाटन की संभावित डेटएक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्मानाउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन मार्गों पर जाने से बचेंपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगबिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कल कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनीबिहार को जल्द मिलेगी नई सौगात: अंतिम चरण में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य, आ गई उद्घाटन की संभावित डेटएक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्मानाउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन मार्गों पर जाने से बचेंपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आग

मांझी ने फिर से बढ़ा दी BJP की टेंशन, MLC चुनाव की घोषणा होते ही ठोक दिया इतनी सीट पर दावा

बिहार में एमएलसी चुनाव की घोषणा होते ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में अपनी पार्टी HAM के लिए एक सीट की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को एमएलसी पद मिलने से गठबंधन और मजबूत होगा, साथ ही आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: चुनाव आयोग ने बिहार की कुल 10 एमएलसी सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। एमएलसी चुनाव की घोषणा होते ही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हरकत में आ गए हैं। जीतन राम मांझी ने चुनाव का एलान होते ही एमएलसी की एक सीट पर दावा ठोक दिया है और कहा है कि उनकी पार्टी को एक सीट मिलनी ही चाहिए।


जीतन राम मांझी ने कहा कि मांग तो बहुत पहले से ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम के पांच विधायक हैं, एक एमएलसी भी हैं, भारत सरकार में मंत्री भी हैं। जहां तक कार्यकर्ताओं का सवाल है, किसी भी पार्टी से हमारे कार्यकर्ता कम नहीं है। एनडीए का कार्यक्रम होता है तो हमारे कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विधानसभा चुनाव के पहले कुछ ऐसे कार्यक्रम हुए थे, जिसमें हमारे कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया था।


मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कम से कम एमएलसी का एक पद मिलना चाहिए, इसकी चर्चा जो केंद्रीय नेता हैं उनसे करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आज भी गठबंधन के प्रति समर्पित हैं। हमारी कोई शर्त नहीं है। 


उन्होंने कहा कि अगर एमएलसी का पद हमको दिया जाता है तो इससे एनडीए गठबंधन और मजबूत होगा। हमारे दल के लोग एनडीए के प्रति और आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे एनडीए को कोफी फायदा होगा। यह हमारे हित में तो है ही एनडीए के हित में भी है कि हमको एमएलसी का पद दें। 


वहीं आरजेडी पर हमला बोलते हुए मांझी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग लफंदर होते हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट उठाकर के देख लीजिए कि कौन लोग ज्यादा अपराध करते हैं, जेल में रहते हैं। जो अपराध करेगा वह बिहार में मारा जाएगा। सम्राट चौधरी ने ऐलान कर दिया है कि एनकाउंटर और लंगड़ा एनकाउंटर होगा।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है कौन लोग अपराधी है यह सबको पता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता के समय में बिहार में क्या होता था यह बिहार की जनता देख चुकी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता