ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

NITISH KUMAR : 2 सप्ताह बाद आज नीतीश कैबिनेट की बैठक, रोजगार -नौकरी पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार कैबिनेट की बैठक करेंगे। लगभग दो सप्ताह बाद आज फिर से मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली इस

NITISH KUMAR : 2 सप्ताह बाद आज नीतीश कैबिनेट की बैठक, रोजगार -नौकरी पर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार कैबिनेट की बैठक करेंगे। लगभग दो सप्ताह बाद आज फिर से मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पास होंगे। नौकरी और रोजगार को लेकर भी राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले एक अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस कैबिनेट बैठक में 45 एजेंडा पर मुहर लगी थी। 


दरअसल, बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक होनी है। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक होगी।  नीतीश सरकार की ओर से 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी और 25 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है। ऐसे में इस कैबिनेट में रोजगार समेत कई अहम मुद्दों पर मुहर लगाया जा सकता है। 


मालूम हो कि 15 अगस्त को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री ने कहा था कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 7 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे। ऐसे में सबकी नजर आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर भी रहेगी कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेती है या नहीं? हालांकि 1 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया था। 


बता दें कि इससे पहले की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे, जिसमें 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में होने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के आयोजन की भी स्वीकृति दी गई और 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई। एक अक्टूबर को कैबिनेट ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेगा इंडस्ट्रियल पार्क बिहटा पटना में 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण की स्वीकृति दी थी।