ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

यौन शोषण मामले में कांग्रेस विधायक को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने प्रदीप यादव की याचिका खारिज की

RANCHI: महिला नेत्री के साथ यौन शोषण करने के आरोपी कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुभाष चांद की अदालत ने

यौन शोषण मामले में कांग्रेस विधायक को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने प्रदीप यादव की याचिका खारिज की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: महिला नेत्री के साथ यौन शोषण करने के आरोपी कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुभाष चांद की अदालत ने प्रदीप यादव की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया है। पिछली सुनवाई में सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया।


दरअसल, पूरा मामला 20 अप्रैल 2019 का है, जब प्रदीप यादव झारखंड विकास मोर्चा के महासचिव पद पर काबिज थे। उसी दौरान उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने होटल में बुलाकर उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले को लेकर उक्त महिला ने साइबर थाना में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था।


केस दर्ज होने के बाद पुलिस उस होटल के कमरे को सील कर दिया था और फोरेंसिक जांच भी करवाई गई थी। इस मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव फिलहाल बेल पर है, 18 जून 2019 को झारखंड हाईकोर्ट से उन्हें बेल मिला है। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।