ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Congress Rally: वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-खरगे समेत देशभर के कांग्रेसियों का जुटान

Congress Rally: कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर रही है, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।

Congress Rally
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Congress Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने अपने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी रविवार, 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से चुनावी प्रक्रियाओं में अनियमितताएं हो रही हैं।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रैली को संबोधित करने की संभावना है। उनके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रैली में शामिल होने की संभावना जताई गई है।


कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया है, जिसके तहत लगभग 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोट चोरी के आरोप सामने रखे हैं और इस मुद्दे पर गृह मंत्री को खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।


वेणुगोपाल ने बताया कि रैली के बाद कांग्रेस राष्ट्रपति से मिलने का अनुरोध करेगी और उन्हें 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की रक्षा के लिए किया जा रहा है।


यह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस के कुछ ही दिनों बाद आयोजित हो रही है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता