ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

सीएम नीतीश बोले- इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा होगा दरभंगा का हवाई अड्डा, निश्चित रूप से राज्य में विकास होगा

DARBHANGA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "दरभंगा एयरपोर्ट इतना अच्छा बनेग

सीएम नीतीश बोले- इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसा होगा दरभंगा का हवाई अड्डा, निश्चित रूप से राज्य में विकास होगा
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "दरभंगा एयरपोर्ट इतना अच्छा बनेगा कि नेशनल क्या इंटरनेशनल भी बन जाएगा." साथ ही उन्होंने कहा की सभी वर्गों को साथ में लेकर चलते हुए, उनके प्रतिनिधित्व और न्याय की चिंता करते हुए बिहार को आगे बढ़ाया है.


दरभंगा ग्रामीण से जदयू प्रत्याशी, डॉ फ़राज़ फातमी ने नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की अग्रिम बधाई देते हुए कहा, "बिहार में हर जगह विकास हुआ है, जिस सामाजिक न्याय के साथ विकास की बात नीतीश कुमार ने कही थी; वो बिहार में हुआ है. उन्होंने बदला नहीं लिया है, बदलाव लाया है और इसी बदलाव के दम पर बिहार आगे बढ़ा रहा हैं."


उन्होंने नीतीश कुमार के द्वारा लागू किये गए शराबबंदी पर जनसभा में मौजूद लोगों से पूछते हुए कहा, "जो लोग शराबबंदी पर उंगलियां उठाते हैं वे जरा इतिहास को पढ़ें. क्या महावीर ने, बुद्ध ने शराबबंदी की बात नहीं की? क्या कुरान में शराब बंदी की बात नहीं हैं ? क्या गुरूनानक ने शराबबंदी नहीं की ? क्या महात्मा गांधी ने शराबबंदी की बात नहीं की? क्या उनकी बातें गलत हैं?" मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "25 साल से दरभंगा ग्रामीण में जो गुंडागर्दी चल रही है उसे खत्म करने के लिए मैं आ गया हूं. जो खिदमत मैंने अब तक की है वो निश्चित रूप से ग्रामीण में भी करूंगा."

टैग्स