ब्रेकिंग
नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम

‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम

बिहार में अनंत सिंह और नीलम देवी को JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने राजनीति को 'यूज एंड थ्रो' बताते हुए पार्टी में अनुशासन और सभी के लिए समान नियम लागू करने की बात कही।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी और RSS की राजनीति को 'यूज एंड थ्रो' करार देते हुए सवाल उठाया कि आनंद मोहन, दिनेश जी, अजय मंडल और गिरधारी यादव के साथ क्या किया गया।




पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति और पार्टी संगठन में अनुशासन जरूरी है। यदि कोई विधायक या सांसद पार्टी के अनुशासन को तोड़ता है, तो संबंधित पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुशासन का नियम सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए और कार्रवाई में दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।




पप्पू यादव ने अनंत सिंह के उन बयानों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्होंने अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी को लेकर अपनी बात रखी थी। पप्पू यादव के मुताबिक, अनंत सिंह ने सरकार बचाने और कथित विश्वासघात को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया कि वह पहले से ही इस सरकार को अवैध और गलत बताते आ रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि उनके अनुसार अनंत सिंह की कही बातें लगातार सही साबित हो रही हैं।




गौरतलब है कि JDU ने शनिवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी बयान में अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की जानकारी दी गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता