ब्रेकिंग
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे

मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

Chirag Paswan News: बिहार के वैशाली में जवान सोनू सिंह की कोलकाता में मौत के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। महुआ के मोहनपुर गांव में उन्होंने जवान की मां को गले लगाकर सांत्वना दी और परिवार को आर्थिक सहायता...

मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले
Ramakant kumar
2 मिनट

Chirag Paswan News: वैशाली के जवान सोनू सिंह की कोलकाता में मौत के बाद केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान उनके परिजनों से मिलने महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने जवान की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. चिराग पासवान ने जवान की मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया और परिवार को आर्थिक सहायता भी दी. उन्होंने परिवार को आगे भी मदद दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से बात करने का भरोसा दिया.


जवान के घर पहुंचकर चिराग पासवान ने परिजनों से मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली. बेटे को खोने के गम में डूबे परिवार को उन्होंने सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार को सरकारी स्तर पर मदद दिलाने के लिए वह केंद्र और राज्य सरकार से बातचीत करेंगे.


CJP प्रदर्शन को लेकर भी दिया बयान

जवान के परिजनों से मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे CJP प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन चिंता तब होती है, जब ऐसे आंदोलनों में कुछ असामाजिक तत्व शामिल होकर अपने हित साधने की कोशिश करते हैं.


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार आंदोलन की धरती रही है. इसी धरती से जयप्रकाश नारायण ने बड़ा छात्र आंदोलन किया था, जिसमें उनके पिता रामविलास पासवान भी शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि देश में युवाओं के आंदोलनों को हमेशा स्वीकार किया गया है.


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंदोलन के दौरान यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि उसकी आड़ में कोई असामाजिक तत्व अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश न करे. CJP प्रदर्शन को लेकर उन्होंने अपने पहले दिए गए बयान को आगे बढ़ाते हुए युवाओं के आंदोलन और उसमें असामाजिक तत्वों की संभावित भूमिका पर अपनी बात रखी.