ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

छपरा हिंसा मामला : रोहिणी के साथ घूम रहे राबड़ी देवी का बॉडीगार्ड सस्पेंड, कल ही राबड़ी आवास पहुंची थी SIT की टीम

PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात पटना ज़िला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वह राबड़ी देवी के साथ बॉडीगार्ड के रुप में

छपरा हिंसा मामला : रोहिणी के साथ घूम रहे राबड़ी देवी का बॉडीगार्ड सस्पेंड, कल ही राबड़ी आवास पहुंची थी SIT की टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात पटना ज़िला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वह राबड़ी देवी के साथ बॉडीगार्ड के रुप में तैनात था।इनके ऊपर यह आरोप तय हुआ है कि यह अनाधिकृत रुप से सारण लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को सुरक्षा प्रदान कर रहे थे। 


दरअसल, सिपाही जितेंद्र सिंह को अनाधिकृत रुप से सारण लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ जाने के लिए सारण के पुलिस अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसको लेकर पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही राजद कार्यकर्ता की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सारण एसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। 


मालूम हो कि, छपरा गोलीकांड केस में लालू परिवार घिरता नजर आ रहा है। गुरुवार को बिहार की विशेष टीम राबड़ी आवास पहुंची थी। आरोप लगा था कि मतदान के दौरान रोहिणी आचार्य पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के साथ घूम रही थीं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस मामले की जांच की अपील की थी। इसके बाद विशेष टीम लालू आवास पहुंची थी वहां उसने पूरे मामले की जांच की। इसके बाद वहां उपस्थित बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से पूरे मामले में पूछताछ की गई। उसके बाद रोहिणी आचार्य के साथ घूमने वाला राबड़ी देवी का अंगरक्षक जितेंद्र सिंह (5811) को सस्पेंड कर दिया गया। 


जानकारी हो कि, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया था कि लालू यादव और राबड़ी देवी की सिक्योरिटी में तैनात बॉडीगार्ड को लेकर रोहिणी आचार्य छपरा में घूम रही थीं। इस आरोप की सारण एसपी ने जांच कराई। इसके लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। मामले की जांच के लिए गुरुवार को एक टीम राबड़ी आवास भी पहुंची थी। जांच में पाया गया कि राबड़ी की सिक्योरिटी में तैनात जितेंद्र सिंह छपरा में वोटिंग के लिए रोहिणी के साथ मौजूद थे। इसके बाद पटना एसएसपी ने जितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया।


इधर, छपरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास भोला यादव के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। भोला यादव पर आरोप है कि वह सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के मतदाता नहीं है, जिस कारण विगत 18 मई की संध्या के बाद उनको इस क्षेत्र से बाहर चले जाना चाहिए था, लेकिन वह चुनाव के दिन भी राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ घूमते नजर आए हैं।