ब्रेकिंग
Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

BPSC: आंदोलित छात्रों से मिलने के बाद मीडिया से बोले पप्पू यादव, कहा..खगड़िया में पदाधिकारी के बच्चे को मुर्गा-भात खिलाकर एग्जाम दिलाया गया

PATNA: 70वीं BPSC की पूरी (PT) प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किये जाने और दोबारा परीक्षा लिये जाने की मांग को लेकर BPSC छात्र पटना के गर्दनीबाग में करीब हफ्तेभर से आंदोलन कर रहे हैं। अ

BPSC: आंदोलित छात्रों से मिलने के बाद मीडिया से बोले पप्पू यादव, कहा..खगड़िया में पदाधिकारी के बच्चे को मुर्गा-भात खिलाकर एग्जाम दिलाया गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 70वीं BPSC की पूरी (PT) प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किये जाने और दोबारा परीक्षा लिये जाने की मांग को लेकर BPSC छात्र पटना के गर्दनीबाग में करीब हफ्तेभर से आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने अपने इस आंदोलन का नाम ‘शिक्षा का सत्याग्रह’ रखा है। बीपीएससी अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूखे रहने के कारण कई छात्रों की तबीयत भी बिगड़ गयी है। 


आंदोलित बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने आज सोमवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे और छात्रों की बातें सुनी। छात्रों ने भी उनके समक्ष अपनी मांगें रखी। अभ्यर्थियों की बातें सुनने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि मैं अकेला ही काफी हूं..


आंदोलित बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत की कहा कि खगड़िया में पदाधिकारी के बच्चे को मुर्गा भात खिला करके एग्जाम दिलाया गया। गया में लाउडस्पीकर के द्वारा प्रश्नों का उत्तर बताया गया। बीपीएससी की पीटी परीक्षा में ऐसा किया गया है। परीक्षा को रद्द करने की मांग अभ्यर्थी कर रहे हैं ऐसे में सरकार चुप क्यों है। 


उन्होंने कहा कि नालंदा ही एक ऐसा शहर क्यों है जहां से 1990 से पहले और आज तक बड़े और छोटे स्केल पर प्रश्न पत्र लीक होता रहा है। किसी भी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने में नालंदा का ही नाम क्यों आता है। पप्पू यादव ने बीपीएससी की पूरी पीटी परीक्षा को रद्द करने और दोबारा एग्जाम लेने की मांग की। कहा कि री एग्जामिशेन ही एकमात्र उपाय है। चार सिस्टम मिलकर इस देश के युवाओं की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि BPSC गेट के आगे अब वो भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 

टैग्स