ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Politics: जब रेवंत रेड्डी ने बिहार के बच्चों को गाली दी तब क्यों चुप रहे? राहुल गांधी से प्रशांत किशोर ने पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: बिहार में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि जब बिहार के बच्चों को गाली दी गई, तब कांग्रेस नेता चुप क्यों रहे। साथ ही बिहार में भ्रष्टाचार और लाठीचार्ज के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज सहरसा में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के बलवा हाट में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बिहार में पदयात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से तीखे सवाल किए।


उन्होंने कहा कि पदयात्रा करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन राहुल गांधी से दो सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए कि 55 साल की उम्र में चुनाव के अलावा कभी बिहार में एक रात भी क्यों नहीं बिताये हैं? साथ ही दूसरा सवाल कि बिहार के बच्चों के साथ जब महाराष्ट्र में मारपीट हो रही थी, जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री उनके डीएनए को मजदूरी करने वाला बता रहे थे, तब उन्होंने कुछ क्यों नहीं कहा? बिहार के बच्चे अगर मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं तो आपलोग यहां वोट मांगने क्यों आते हैं?


वहीं बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अभी सिर्फ जनता को दिखाने के लिए छोटी मछलियों को पकड़ा जा रहा है। बड़े भ्रष्टाचारी नेता और अफसर बचे हुए हैं। जब जन सुराज की व्यवस्था बनेगी तब बिहार के टॉप-100 भ्रष्ट अधिकारी और नेताओं को पकड़ा जाएगा। उनपर कार्रवाई भी होगी और उनके परिवार तक से लूट के रुपये की वसूली की जाएगी।


प्रशांत किशोर ने आगे पटना में आज आंदोलन कर रहे STET कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज से जुड़े सवाल पर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसपर नीतीश सरकार ने लाठी नहीं चलवाई है। यह बिहार के बच्चों का दुर्भाग्य है कि जब बाहर जाते हैं तब उन्हें गाली मिलती है और जब बिहार में सरकार तक अपनी बात लेकर जाते हैं तब उनपर लाठी चलती है। लेकिन अब जनता ने तय कर लिया है कि इनपर वोट की लाठी चलाएगी और आनेवाले चुनाव में इन्हें हराकर बोरिया-बिस्तर समेट कर घर भेज देगी।


Bihar Politics: जब रेवंत रेड्डी ने बिहार के बच्चों को गाली दी तब क्यों चुप रहे? राहुल गांधी से प्रशांत किशोर ने पूछे तीखे सवाल


Bihar Politics: जब रेवंत रेड्डी ने बिहार के बच्चों को गाली दी तब क्यों चुप रहे? राहुल गांधी से प्रशांत किशोर ने पूछे तीखे सवाल


Bihar Politics: जब रेवंत रेड्डी ने बिहार के बच्चों को गाली दी तब क्यों चुप रहे? राहुल गांधी से प्रशांत किशोर ने पूछे तीखे सवाल

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता