ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

Bihar Election 2025: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की तारीख तय, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के साथ होगी चर्चा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 13-14 अगस्त को पटना के सदाकत आश्रम में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संभावित प्रत्याशियों के नामों और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी।

Bihar Election 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक 13 और 14 अगस्त को पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में विभिन्न जिलों से आए संभावित प्रत्याशियों के नामों और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।


बैठकों की अध्यक्षता स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन और AICC कोषाध्यक्ष अजय माकन करेंगे। उनके साथ सदस्य प्रणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी, कुणाल चौधरी, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, और तीनों प्रभारी सचिव उपस्थित रहेंगे।


तीनों प्रभारी सचिव अपने-अपने ज़िम्मेदारी वाले जिलों से आए उम्मीदवारों से फीडबैक लेकर उसे स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। 13 अगस्त को प्रभारी सचिव सुशील पासी और देवेंद्र यादव पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना (शहरी व ग्रामीण), भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और गया जिलों के प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे।


वहीं 14 अगस्त को प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव और शहनवाज आलम जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिले के प्रत्याशियों से चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी संभावित प्रत्याशियों से अपील की है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित हों और शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता