ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

Bihar Cabinet Meeting: अगर आपकी जमीन सरकार लेती है तो कितना मुआवजा मिलेगा ? सम्राट कैबिनेट ने भूमि अधिग्रहण को लेकर पास की नई क्रय नीति, जानें...

सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर लगी. सरकार ने बिहार रैयती भूमि क्रय नीति-2026 को मंजूरी दी है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण पर 4 गुना और शहरी क्षेत्रों में 2 गुना तक मुआवजा मिलेगा.

Bihar Cabinet Meeting, बिहार कैबिनेट फैसला, रैयती भूमि क्रय नीति 2026, सम्राट चौधरी, बिहार भूमि अधिग्रहण नीति, Bihar Land Acquisition Policy, बिहार सरकार कैबिनेट, रैयती जमीन मुआवजा, बिहार न्यूज
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है. सम्राट सरकार ने रैयती भूमि अधिग्रहण को लेकर नई नीति लाई है. 

रैयती भूमि के अधिग्रहण को लेकर बिहार रैयती भूमि क्रय नीति- 2026 का गठन किया गया है. इसके तहत भूमि के कुल मूल्य का निर्धारण क्रय की जाने वाली भूमि का दर, शहरी क्षेत्र में बाजार मूल्य अथवा सर्किल दर जो भी अधिक हो से दो गुना मुआवजा मिलेगी. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने पर बाजार मूल्य या सर्किल रेट जो भी अधिक हो से चार गुना मुआवजा मिलेगा.  जिस पर 10% का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया गया है कि क्रय की जाने वाली भूमि स्टांप/ पंजीयन शुल्क से मुक्त होगा. विभिन्न केंद्रीय, राजकीय परियोजना को स्थापित करने के लिए रैयती भूमि के अधिग्रहण को लेकर सरकार ने यह नई व्यवस्था लाई है.

बिहार कैबिनेट ने 100 से अधिक नए पद सृजित किए हैं. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में 57 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. विशेष नियोजन निदेशालय में 9 प्रशाखा का गठन किया जाएगा . इसके लिए 57 पद सृजित किए गए हैं . छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय के 6 नए प्रशाखा के लिए पूर्व से स्वीकृत सात पद को प्रत्यर्पित करते हुए विभिन्न कोटि के 55 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.

वहीं, पीएमसीएच में हड्डी रोग विभाग के अधीन स्वतंत्र रूप से स्पाइन सब स्पेशलिटी यूनिट स्थापित करने के लिए 29 नए पद सृजित किए गए हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता