ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?

Bankipur Assembly by election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी की नामांकन के बाद गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने भाजपा और बिहार सरकार पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ने की बात कही।

Bihar Politics
बांकीपुर का चुनावी रण!
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bankipur Assembly by election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी ने नामांकन दाखिल करने के बाद पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला।



तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा वीणा मानवी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है, इसी वजह से चुनावी प्रक्रिया के बीच नामांकन के तुरंत बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि वीणा मानवी जनता की सेवा के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं और वह लंबे समय से समाजसेवा तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही हैं।



जेजेडी अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने वीणा मानवी को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था और वह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस को किसी वारंट के आधार पर कार्रवाई करनी थी, तो यह पहले भी की जा सकती थी, लेकिन नामांकन के दिन ही गिरफ्तारी होना कई सवाल खड़े करता है।



तेज प्रताप यादव ने कहा कि वीणा मानवी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा परेशान थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में यह कार्रवाई की गई है और जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट भी जाएंगे और जनता के बीच भी जाएंगे। लोगों को बताएंगे कि किस तरह हमारी उम्मीदवार को चुनाव के बीच गिरफ्तार किया गया। जनता सब देख रही है।



तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने गलत कदम उठाया है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर पार्टी कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं और पटना लौटने के बाद इस मामले में आगे की रणनीति तय की जाएगी।



गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस कार्रवाई के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता