ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Bihar Politics: अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, JDU के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने का किया है एलान

Bihar Politics: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेल से रिहाई के दो दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर मोकामा से JDU टिकट की दावेदारी पेश की और आशीर्वाद मांगा।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेल से रिहा होने के दो दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, अनंत सिंह ने इस दौरान मोकामा विधानसभा सीट से आगामी चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश की और मुख्यमंत्री से आशीर्वाद मांगा है।


जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनंत सिंह से उनका हालचाल जाना, और अनंत सिंह ने भी अपना कुशलक्षेम बताया। मुलाकात के बाद अनंत सिंह मीडिया से बिना बातचीत किए सीधे मुख्यमंत्री आवास से निकल गए।


राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि अनंत सिंह मोकामा सीट से फिर से सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं और जेडीयू से टिकट की मांग को लेकर ही उन्होंने मुख्यमंत्री से संपर्क साधा है। ऐसे में मोकामा सीट से उनका जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता