ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?

Bihar DGP ने जदयू विधायक को लपेटा ... बुजुर्गों के नाच देखने से बच्चों की मानसिकता पर असर

Bihar DGP ;बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों पर कड़ा बयान दिया।

बिहार, डीजीपी विनय कुमार, महिलाओं का सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान, समाज, कुरीतियां, मानसिकता, अपराध, जदयू विधायक, गोपाल मंडल, नाच देखना, नैतिक मूल्य, सार्वजनिक व्यवहार, अनुचित आचरण, गलत प्रभाव, सरदार पट
Bihar DGP Vinay kumar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar DGP: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाज में फैली कुरीतियों को लेकर कड़ा बयान दिया। 


उन्होंने कहा कि अगर 55 साल की उम्र में कोई व्यक्ति नाच देख रहा है, तो इससे उसके बच्चों की मानसिकता प्रभावित हो सकती है और वे आगे चलकर गंभीर अपराधों की ओर बढ़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों और बुजुर्गों का एक साथ नाच देखना माहौल को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इसे बदलने की जिम्मेदारी महिलाओं की भी है, क्योंकि वे समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूती प्रदान कर सकती हैं। यह कार्यक्रम सरदार पटेल भवन में आयोजित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

जदयू विधायक पर तंज

अपने संबोधन में डीजीपी ने जदयू विधायक गोपाल मंडल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से किसी महिला के गाल पर पैसे लगाता है, तो यह बेहद आपत्तिजनक होता है। ऐसे लोग समाज में प्रतिष्ठित माने जाते हैं, बड़ी गाड़ियों में चलते हैं और खुद को ठेकेदार या नेता समझते हैं, लेकिन इस तरह के कृत्यों का समाज में कड़ा विरोध होना चाहिए, ताकि दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।

‘ऐसे बच्चों में भय की कमी होगी’

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने बुढ़ापे में भी नाच-गाने में रुचि रखता है, तो इससे उसके बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। अगर कोई पिता ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होता है, तो बच्चे इसे सामान्य मान