ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित बैठका गली की है। जहां अपराधियों ने

युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित बैठका गली की है। जहां अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रमन गुप्ता के रुप में हुई है। 


घटना को संबंध में परिजनों ने बताया कि रमन किसी काम के सिलसिले में सोमवार की रात घर से निकला था लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। इस दौरान कुम्हरार से शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 


मृतक के पिता ने बताया कि रमण इधर कुछ दिनों से बुरे संगत में पड़ चुका था। एक युवक के साथ उसका दिन-रात उठना-बैठना चल रहा था। जब रमन की हत्या हुई तब उसके साथ रहने वाले युवकों ने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। 


रमन के पिता ने बताया कि उन्हें यकीन है कि उनके बेटे की हत्या में उसके साथियों का ही हाथ है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। 




रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता