बगहा में बच्चा चोरी के शक में नशामुक्ति केंद्र के कर्मियों की जमकर पिटाई, गाड़ी को भीड़ ने किया क्षतिग्रस्त

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 08, 2019, 10:07:10 PM

बगहा में बच्चा चोरी के शक में नशामुक्ति केंद्र के कर्मियों की जमकर पिटाई, गाड़ी को भीड़ ने किया क्षतिग्रस्त

- फ़ोटो

WEST CHAMPARAN : बिहार में भीड़ कानून अपने हाथ में लेने से बिल्कुल भी डर नहीं रही है. भीड़ इन दिनों कानून पर हावी है. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा से जहां भीड़ ने नशामुक्ति केंद्र के कर्मियों को अपना निशाना बनाया है. भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया है. उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. पूरी घटना जिले के वाल्मीकिनगर थाना इलाके की है. जहां जी टाइप कॉलोनी में आये उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नशामुक्ति केंद्र के कर्मियों को जमकर पीटा गया है. नशामुक्ति केंद्र की इनोवा गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में कर्मियों को पीटा है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि राजू पांडेय को पकड़ने के लिए गोरखपुर से नशामुक्ति केंद्र की टीम आई थी. जिनके ऊपर भीड़ ने हमला बोल दिया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलसि ने जैसे-तैसे उनकी जान बचाई. पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. बगहा से दीपक कुमार की रिपोर्ट